Home Bhopal Special CID के DSP की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या आरोपी विदिशा...

CID के DSP की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या आरोपी विदिशा से गिरफ्तार

6
0
SHARE

राजधानी के अवधपुरी इलाके में बुधवार देर शाम एक युवक ने घर में घुसकर डीएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी गोरेलाल अहिरवार पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में पदस्थ थे। किसी पुरानी बात को लेकर उनका आरोपी से विवाद हुआ था। बताया गया है कि आरोपी उनकी बेटी का फेसबुक फ्रेंड भी है। पुलिस ने देर रात आरोपी को विदिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की पिछले महीने ही बाइपास सर्जरी हुई थी। जिस कारण वे अवकाश पर चल रहे थे। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे हिमांशु सिंह उनके घर पहुंचा था। हिमांशु का उनके घर आना-जाना था। हिमांशु और अहिरवार बातचीत कर रहे थे, तभी उनके बीच विवाद हाेने लगा।

संतोष ने बताया कि अनीता मंडला से अपने पति के साथ पिता को देखने भोपाल आई है। हिमांशु के साथ पिता का क्या विवाद हुआ, कुछ कहा नहीं जा सकता। हिमांशु की मां अर्चना सिंह पुलिस में हवलदार हैं। वे नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहती हैं। हिमांशु की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनका किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।  -जयदीप प्रसाद, आईजी

हिमांशु के तेज आवाज में बात करने पर अहिरवार की बेटी डाॅ. अनीता चौधरी ने उसे टोका और जाने के लिए कहा। इसके बाद हिमांशु बाहर गया और तुरंत लौटकर अहिरवार के पेट पर गोली चला दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घर पर अहिरवार के अलावा उनकी बेटी डाॅ. अनीता और बहू राखी मौजूद थीं। अहिरवार को गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। राखी ने अपने पति संतोष चौधरी को फोन कर बुलाया। परिजन उन्हें नर्मदा अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अहिरवार भोपाल के कई थानों में एसआई व थाना प्रभारी रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here