Home हिमाचल प्रदेश काँगड़ा के कछियारी गांव के खेत से अफीम के 186 पौधे बरामद,...

काँगड़ा के कछियारी गांव के खेत से अफीम के 186 पौधे बरामद, एक गिरफ्तार…

8
0
SHARE

कांगड़ा जिला में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के पहले मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अफीम के 186 पौधे बरामद किए। कछियारी गांव के एक खेत से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 186 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। कांगड़ा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कछियारी गांव में छापेमारी कर एक खेत से अफीम के 186 पौधे बरामद किए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कांगड़ा के निकट गांव कछियारी में एक व्यक्ति ने अपने खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगा रखे हैं। इस पर कांगड़ा पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर आरोपी बलवीर सिंह उर्फ बीरू के खेत से अफीम के 186 पौधे बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अफीम के जो पौधे पुलिस ने बरामद किए है। इन पौधों पर गुलाबी फुल खिल गए थे, जो गर्मी बढ़ने के साथ ही डोडा का रूप लेने वाले थे। डोडा में चीरा लगा कर अफीम का दूध निकाल कर अफीम बनाई जाती है। शेष बचे हुए पौधे से पोस्त बनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here