Home हिमाचल प्रदेश सीएम की रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार 300 फीट...

सीएम की रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत…

6
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ग्रह जिले मंडी में चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे भाजापा कार्यकर्ताओं की कार 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। रविवार सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि हादसा सिरसा घाटी इलाके में हुआ। कार सवार सभी लोग मुख्यमंत्री रैली में भाटकीधार जा रहे थे। सिराज घाटी में काफी तीखे मोड़ हैं। इससे कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सूचना मिलने के बाद अपनी चुनावी रैली रद्द कर दी और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here