Home Una Special कमीशन लेने वाली पार्टी है कांग्रेस : धूमल…

कमीशन लेने वाली पार्टी है कांग्रेस : धूमल…

14
0
SHARE

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कमीशन लेने वाली पार्टी है। अगस्तावेस्टलैंड, बोफोर्स, कोयला, टेलीफोन, खेलो अनेक ऐसे मामले हैं, यहां कांग्रेस में दलाली के साथ ही काम किया है और अपने लोगों को कमीशन देकर ही आगे बढ़ाया है।

धूमल ने कहा कि देश में करोड़ों रुपए के घोटालों में यदि कोई बात करें तो सिर्फ और सिर्फ  कांग्रेस का नाम आता है, कांग्रेस पर आरोप लगते हैं। अनेक मामले आज भी कांग्रेस के नेताओं पर चले हुए हैं। भ्रष्टाचार के प्रयावाची कांग्रेस पार्टी बनी थी, इस देश की जनता को दीमक की तरह भ्रष्टाचार खोखला कर रहा था, ऐसे समय में जहां एक और अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया, तो वहीं 2014 में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए जिन्होंने 5 साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला होने नहीं दिया। धूमल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न कोई नेता है, न नीति है, न कार्यक्रम है।

इसलिए कांग्रेस के पास कहने को भी कुछ नहीं है। कांग्रेस के नेता हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। वीरभद्र सिंह के पास भी कहने को कुछ नहीं है, इसलिए वे कुछ भी बोल देते हैं। यदि कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक शासन में रहते हुए आम आदमी का ख्याल रखा होता, विकास किया होता देश को आगे बढ़ाया होता, तो परिवर्तन ही न होता। इस देश में बार-बार जब परिवर्तन हुआ तो उसका मतलब साफ है कि कांग्रेस ने काम नहीं किया और जनता ने काम करने वालों को सत्ता सौंपी और 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से कड़ी मेहनत कर देश के नाम को विश्व में ऊंचा किया है।

आतंकवाद सहित देश की सुरक्षा पर सख्ती से निर्णय लिया है, उससे आम जनता प्रभावित है। इस देश की जनता ने तय कर लिया है कि इस चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाया जाएगा। भाजपा राष्ट्रवाद को लेकर के चल रही है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जहां सेना को खुला हाथ दिया, वही देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए हमने निर्णय लिए हैं। आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। इस अवसर पर कई लोगो ने भाजपा का दामन भी थामा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर व मनोहर लाल सहित अन्य साथ रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र के साथ अपने रिश्तों को जाहिर करते हुए कहा कि वीरेंद्र कंवर ऐसे नेता है जो जनता के साथ जुड़े रहते हैं और विकास के लिए काम करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वीरेंद्र अपनी पूरी ताकत के साथ कुटलैहड़ को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की जयराम सरकार पूरा आशीर्वाद कुटलैहड़ के विकास को दे रही है। कंवर ने जिस प्रकार हर सेक्टर में विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है, निश्चित रूप से आने वाले समय में कुटलैहड़ एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभरेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार अनुराग अपने रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस अपना कोई काम नहीं बता पा रही हैं। भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है और हिमाचल की आवाज को हर मसले पर उठाया है। निश्चित रूप से अनुराग ठाकुर बेहतर सांसद साबित हुए हैं और भविष्य में और भी काम कर जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे, जनता अपना आशीर्वाद दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here