Home मध्य प्रदेश आस्था के साथ मनाई भगवान परशुराम की जयंती..

आस्था के साथ मनाई भगवान परशुराम की जयंती..

20
0
SHARE

भगवान परशुराम जी की जयंती मंगलवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा कल्लू चौक स्थित सीताराम मंदिर में मनाई गई। वहीं ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा तालाब के पास स्थित रामजानकी मंदिर में मनाई गई। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर तीन दिनों तक धार्मिक आयोजन होंगे। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सीताराम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आरती,सहित अन्य आयोजन हुए। दोपहर बाद महिलाओं और बच्चों के विभिन्न आयोजन हुए। समाज के वरिष्ठ रामबाबू तिवारी, डाॅ. ओपी चौबे, सहित सदस्यों ने पूजा अर्चना की आरती की गई।

इस अवसर पर विकास पाठक, रानू भार्गव, अतुल शर्मा, संजय दुबे ,प्रवीण अवस्थी, वीरू मिश्रा, चंचल शास्त्र, सोनू पाठक, ज्योति व्यास, एलएन तिवारी, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे। वहीं तालाब के पास श्री राम जानकी मंदिर में सर्व ब्राह्मण महिला संगठन ने परशुराम जयंती पर विशेष पूजा अर्चना की। महिला मंडल की सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की महाआरती की और प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर किरण तिवारी, अर्चना मिश्रा, प्रीति शुक्ला, ऊषा उदासी, मिनी व्यास, मेघा उपाध्याय, सीमा उपाध्याय, अनीता शर्मा, प्रीति शर्मा, प्रतीक्षा पुरोहित, वंदना तिवारी, अनीता अवस्थी, रेखा अवस्थी, दीपाली अवस्थी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here