Home मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशी ने मंच पर गाया भजन..

कांग्रेस प्रत्याशी ने मंच पर गाया भजन..

11
0
SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर पहुंचे। यहां देवास लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और कबीर पंथी प्रहलाद टिपानिया ने भजन गाते हुए उनका स्वागत किया। टिपानिया का भजन सुन राहुल गांधी खुद को रोक नहीं पाए और उनका मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। राहुल गांधी ने यह वीडियो ट्वीट भी किया है।

भजन गायक टिपानिया ने अपना ख्यात भजन.. जरा धीरे-धीरे गाड़ी हांको मेरे राम गाड़ी वाले…गाड़ी मारी रंग-रंगीली पहिया है लाल-गुलाल.. गाकर राहुल का स्वागत किया। भजन के माध्यम से उन्होंने गाड़ी के दो पहियों का जिक्र किया। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को एक पहिया बताया और कहा कि दूसरा पहिया राहुल गांधी हैं, जो आज हम सबके बीच यहां आए हैं। राहुल ने उनका वीडियो बनाते हुए भजन का तारीफ की और उन्हें बधाई दी।

राहुल गांधी शनिवार को जिन तीन लोकसभा सीट पर प्रचार करने पहुुंचे हैं। उन सभी सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है। विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा ने इस बार नए चेहरों पर दांव लगाया है। भाजपा ने इस बार खरगोन से सुभाष पटेल की जगह गजेंद्र पटेल को मौका दिया। धार से सांवित्री ठाकुर की जगह पर छतरसिंह दरबार को मैदान में उतारा है, जबकि देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल के विधायक बनने के बाद भाजपा ने यहां से अब महेंद्र सोलंकी पर दांव लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here