Home Bhopal Special भोपाल में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान दिग्विजय सिंह वोट डालने नहीं...

भोपाल में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान दिग्विजय सिंह वोट डालने नहीं जा पाए राघौगढ़…

17
0
SHARE

मध्य प्रदेश की 8 संसदीय सीटों पर चुनाव चल रहे हैं। देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक भोपाल संसदीय सीट पर 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। यहां पर छिटपुट विवादों के बाद मतदान शांति पूर्ण तरीके से हुआ। अंतिम आंकड़े रात तक आ जाएंगे। दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह ने कम वोटिंग पर नाराजगी जाहिर की है। खासकर उत्तर और मध्य में हुए मतदान से वह असंतुष्ट नजर आए।

चुनाव की खास बात ये रही है कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भोपाल में अपनी व्यस्तता की वजह से राघौगढ़ अपना वोट डालने नहीं जा पाए। वह मतदान केंद्रों पर सुबह से घूमते रहे। वहीं, भोपाल में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सुबह सबसे पहले मंदिर पहुंची और वहां दर्शन करने के बाद पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

सुबह भोपाल के महापौर आलोक शर्मा अपने परिवार के साथ भोपाल उत्तर विधानसभा के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कमल के फूल वाला बैच अपने कपड़े पर लगाया हुआ था। इतना ही नहीं उन्होंने केसरिया गमछा भी कंधे पर रखा था। इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हरकत में आई है और चुनाव आयोग से महापौर आलोक शर्मा की शिकायत करने जा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के मुताबिक, “भोपाल के महापौर आलोक शर्मा भाजपा का चुनाव चिन्ह लगाकर मतदान किया है। वो पार्टी का चिन्ह लेकर बूथ के अंदर गए थे। जबकि निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक मतदान केंद्र के अंदर और आस-पास भी प्रचार सामग्री या प्रचार करना प्रतिबंधित है। ऐसे में उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया हैभोपाल में बूथ क्रमांक 154, 348 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की वोटिंग मशीन में खराबी आने की वजह से वोटिंग समय पर शुरू नहीं हो सकी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने चार इमली में वोट डाला, इस दौरान उन्होंने कहा कि मॉक पोल के दौरान गड़बड़ी मिलने पर 100 मशीनों को बदला गया है, उन्होंने बताया कुछ मतदान केंद्रों पर 5-10 मिनट की देरी भी हुई। भोपाल में बूथ क्रमांक 217, 218, 219, 220 पर भी मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका है, यहां सुबह मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।

भोपाल के गोविंदपुरा, विवेकानंद मतदान केंद्र कें बाहर सुबह से ही पर्ची के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस चुनाव में 32 हजार 909 मतदाता पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 3600 से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी कैमरों से नजर जा रही है। आयोग ने नॉन फोर्स मेजर के तहत 20 फीसदी मतदान केंद्रों पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। 206 क्यू लैस मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं

भोपाल में भावना और मनीष भवनानी ने हांगकांग से आकर शाहपुरा ए सेक्टर पोलिंग बूथ पर मतदान किया। दिव्यांग सुखसागर बथले ने गोंविदपुरा विधानसभा क्षेत्र के आईटीआई मतदान केंद्र नंबर 100 पर वोट दिया, इनके लिए कैब उपलब्ध कराई गई थी। मनीष और भावना दोनों ही इंजीनियर हैं। मनीष के पिता हरीश भवनानी भोपाल सिटीजन फोरम के संयोजक हैं। भवनानी ने बताया कि उनके बेटे बहु वोट करने के बाद शाम की फ्लाइट के लिए निकल गए। भोपाल से बेंगलुरु से होते हुए हांगकांग जाएंगे। दोनों ही भोपाल के 98 बैच के पास आउट हैं।

भोपाल के विवेकानद मतदान केंद्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता में विवाद हो गया। कांग्रेस का आरोप है कि मतदान केंद्र परिसर में भाजपा को वोट देने के साथ 2 नंबर बटन दबाने के लिए जोर दिया जा रहा था। मतदाताओं का नाम पता भी नोट किया जा रहा था। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे, इसके बाद भाजपा एजेंट को मतदान केंद्र से बाहर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here