Home राष्ट्रीय अलवर गैंगरेप केस: पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी…

अलवर गैंगरेप केस: पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी…

25
0
SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को को अलवर जिले के थानागाजी पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों से मिले। राहुल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे।

राहुल ने कहा कि घटना (अलवर सामूहिक बलात्कार) के बारे में सुनने के तुरंत बाद मैंने अशोक गहलोत जी से बात की थी। यह मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। मैं पीड़ित परिवार से मिला और उन्होंने न्याय मांगा है जो किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही एक दलित महिला से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। मामला दर्ज होने में कथित देरी के मामले में पुलिस और राज्य सरकार की काफी आलोचना हो रही है।

पुलिस दुष्कर्म करने के पांच आरोपियों एवं वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here