Home मध्य प्रदेश रायसेन में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या…

रायसेन में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या…

5
0
SHARE

यहां बरेली थाने के घाट सेमरी गांव में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बेटे ने ही माता-पिता और पत्नी को रात में पहले कुल्हाड़ी से हमला किया फिर गोली मार दी। आरोपी ने अपने सात साल के बेटे की भी हत्या कोशिश की। उसे घायल हालत में भोपाल रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात आरोपी जितेंद्र पुरवईया का पत्नी सुनीता से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी पत्नी को पीटने लगा। इस दौरान आरोपी के माता-पिता बीच बचाव में आए तो आरोपी ने सभी को पहले कुल्हाड़ी मारकर घायल किया। इसके बाद गोली मार दी। फरार होने से पहले उसने अपने सात साल के बेटे पर भी हमला किया। सभी को मरा समझ आरोपी घर से भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है।

घटना की जानकारी लोगों को उस वक्त लगी जब गोली चलने की आवाज के बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो तीनों के शव घर में पड़े हुए थे। आरोपी के बेटे की सांस चल रही थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल मासूम को अस्पताल भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here