Home Bhopal Special मानव संग्रहालय की गुफा में अजीब आवाज….

मानव संग्रहालय की गुफा में अजीब आवाज….

34
0
SHARE

मानव संग्रहालय में ऊपर बनी गुफा तक घूमने गए पर्यटक उस समय उल्टे पैर लौटे, जब उन्हें अजीब सी आवाज सुनाई दी। पर्यटकों का कहना था कि गुफा में तेंदुआ और उसके बच्चे हो सकते हैं। जानकारी मिलने के बाद मानव संग्रहालय प्रबंधन ने पर्यटकों को गुफा की ओर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यही नहीं जगह-जगह पर नोटिस चस्पा किया है कि पर्यटक सावधानी से ग्रुप में ही घूमें। संग्रहालय में तेंदुए का मूवमेंट है।

मानव संग्रहालय प्रबंधन ने पर्यटकों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को सूचना दी। शाम होने की वजह से टीम गुफा तक नहीं पहुंच पाई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जानकारी देर से मिली। शुक्रवार की सुबह टीम गुफा का निरीक्षण करेगी।

इधर, वन विभाग ने दो पिंजरे और ट्रैप कैमरे मानव संग्रहालय में लगाए हुए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ से बाहर है। भोपाल वन मंडल के एसडीओ एसएस भदौरिया ने बताया कि सुबह से ही कॉम्बिंग पेट्रोलिंग की जाएगी। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले यहां पर तेंदुए ने सियार का शिकार किया था। इसके बाद से वन विभाग की टीम उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here