Home Una Special चुनाव में शब्दों की गरिमा तोड़ी भाजपा ने: मुकेश..

चुनाव में शब्दों की गरिमा तोड़ी भाजपा ने: मुकेश..

29
0
SHARE

ऊना : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार में भाजपा ने प्रदेश में शब्दों की गरिमा को गिराने का काम किया है। उन्होंने ने कहा कि अब गेंद जनता के पाले में हैं जनता बेहतर निर्णय करेगी, ताकि देश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बन सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में लड़ाई को बनाया है, हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया है, हमें यकीन है कि निश्चित रूप से प्रदेश की जनता एक निर्णय ले करके देश में कांग्रेस नेतृत्व में सरकार बनाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को भी जनता के मूड का पता चल जाएगा, हर मतदाता मतदान करें और देश में अपनी लोकतंत्र को मजबूत करने की भागीदारी को निभाएं। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस ने मुद्दों पर चुनाव लड़ा जबकि भाजपा मुद्दों से भागती नजर आई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस चुनाव में जिस प्रकार से पद की गरिमा को भूले हैं, वह विचार करने का विषय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में प्रचार की कमान को संभाला और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऊना व सोलन में रैली कर जहां पार्टी का मनोबल ऊंचा किया, वहीं पार्टी के स्टार प्रचारक गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, आचार्य प्रमोद, नवजोत सिंह सिद्धू ने भी प्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया है। मुकेश ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बेहतर समन्वय बनाकर पार्टी के विचार को जनता तक पहुंचाने का काम किया है।

अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पूरी तरह से जनता के बीच रही और भाजपा की जुमलेबाजी को खोला है, किस प्रकार से देश की जनता से वायदे किए गए और इनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया, यह बातें जनता तक पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश आत्मनिर्भर बनें, कर्ज मुक्त हो, विकास के पथ पर आगे बढ़े इसके लिए कांग्रेस पार्टी अपना पूरा सहयोग करेगी और हर पार्टी इसके लिए पूरे विजन व दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here