Home हिमाचल प्रदेश सरकारी स्कूलों के साढ़े 27 हजार विद्यार्थी अंग्रेजी में फेल..

सरकारी स्कूलों के साढ़े 27 हजार विद्यार्थी अंग्रेजी में फेल..

19
0
SHARE

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अंग्रेजी के हौवे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस बार जमा दो की बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में साढ़े 27 हजार विद्यार्थी अंग्रेजी में फेल हो गए। अंग्रेजी विषय का परिणाम 69.94 फीसदी ही रहा।स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विषय वार परीक्षा परिणाम की सूची जारी कर दी है। 89 हजार 743 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी थी, इनमें से 62763 पास हुए हैं। निजी स्कूलों का मुकाबला करने में जुटी सरकार के लिए यह सही संकेत नहीं है। जमा दो कक्षा के नतीजों में अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान का परिणाम भी कम रहा है। राजनीति शास्त्र विषय में 8577 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इस विषय का परीक्षा परिणाम 80.66 फीसदी रहा है।

अर्थशास्त्र विषय में 3288 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इनका परीक्षा परिणाम 84 फीसदी रहा है। इसके अलावा अन्य सभी विषयों में 90 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी पास हुए हैं। हिंदी में 2620 विद्यार्थी फेल हुए हैं।इस विषय का परिणाम 94.73 फीसदी रहा है। गणित का परिणाम 89.06, इतिहास का 89.87, लोक प्रशासन का 93.22, भूगोल का 96.97, फिजिक्स का 87.64, बिजनेस स्टडी का 90.31, अकाउंटेंसी का 89.83, केमिस्ट्री का 89.11 और बायोलॉजी का 91.02 फीसदी परिणाम रहा है।

उर्दू, मनोविज्ञान, योग और रिटेल विषय का परिणाम सौ फीसदी रहा है। इन विषयों की परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी पास हैं। वोकेशनल के सभी विषयों आटोमोबाइल, सिक्योरिटी, इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, टेलीकॉम, एग्रीकल्चर और टूरिज्म का परिणाम 95 से 100 फीसदी के बीच रहा है। इसके अलावा म्यूजिक विषय का परिणाम भी 99 फीसदी रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here