Home फिल्म जगत रणवीर सिंह ने दीपिका की बचपन की फोटो शेयर की..

रणवीर सिंह ने दीपिका की बचपन की फोटो शेयर की..

18
0
SHARE

रणवीर सिंह ने वाइफ दीपिका की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने स्नैप चैट के बेबी फेस फीचर के जरिये दीपिका को बच्चा बना दिया है। जिस फोटो के साथ रणवीर ने यह एक्सपेरिमेंट किया है वह दीपिका का कान्स वाला लुक है। रणवीर ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दीपिका के दूसरे रेड कार्पेट लुक को खास पसंद नहीं किया गया। भले ही लोगों ने दीपिका को ट्रोल किया हो। लेकिन उनके पति रणवीर को उनका ये लुक काफी पसंद आया था और उन्होंने इंस्टाग्राम पर दीपिका के लुक की खूब तारीफ की थी।

दीपिका ने कान्स में दूसरे दिन डिजाइनर गिआम्बेटिस्टा वाली की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने सिर पर पिंक स्कार्फ बांधा था। इसे हसबैंड स्कार्फ भी कहा जाता है। उन्होंने ड्रेमेटिक ड्रेस के साथ स्मोकी आईज, न्यूड मेकअप और मिडल पार्टेड बन से अपने लुक को कम्पलीट किया था।  दीपिका के लुक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। एक यूजर ने लिखा था- ड्रेस वैसे ही काफी ड्रेमेटिक है तो हेडपीस की क्या जरूरत थी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मेट गाला में नॉर्मल कपड़े पहने और कान्स में ड्रेमेटिक लुक में आ गईं। एक जनाब ने दीपिका को कच्चे आम के फ्लेवर वाला बर्फ का गोला ही बता दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here