Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में रुझानों से उत्साहित BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न…

हिमाचल में रुझानों से उत्साहित BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न…

17
0
SHARE

आपका सांसद कौन होगा? इस पर कुछ ही घंटों में फैसला हो जाएगा। हिमाचल में लोकसभा के चारों संसदीय क्षेत्रों में 18 जगह मतगणना हो रही है। दोपहर बाद दो बजे तक नतीजे घोषित हो सकते हैं। फिलहाल चारों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।इसी बीच परिणामों के रुझानों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की लीड से खुश पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप की लीड से खुश कार्यकर्ताओं ने ददाहू में एक दूसरे को लड्डू बांटे। इसी तरह धर्मशाला और हमीरपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

सूबे की चारों लोस सीटों पर भाजपा एवं कांग्रेस समेत कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। हिमाचल में प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही माना जा रहा है। मंडी सीट से सीपीआईएम के प्रत्याशी ने भी चुनाव लड़ा है। इनके अलावा कुछ अन्य दलों के और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़े हैं। रुझानों में हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, कांगड़ा से किशन कपूर और शिमला से सुरेश कश्यप आगे चल रहे हैं। रुझानों से उत्साहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती ऊना में विजयी चिह्न दिखाते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here