Home Una Special जीत के रूझानों से BJP में बढ़ा जोश…

जीत के रूझानों से BJP में बढ़ा जोश…

41
0
SHARE

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र के आस-पास सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई थी। मतगणना केंद्र में जैसे-जैसे भाजपा की बढ़त के रुझान आते रहे वैसे-वैसे भाजापा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित विधायक बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर तथा भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार आदि मीडिया सेंटर में पल-पल का अपडेट लेते रहे। इंदिरा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए जमकर जय श्री राम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर जीत की खुशी का अलग ही उत्साह देखने को मिला। जैसे-जैसे भाजपा जीत की ओर नजदीक आती गई वैसे ही इंदिरा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ भी बढ़ती गई। भाजपा की बढ़त के चलते मतगणाना केंद्र से कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ता भी नदारद दिखे। कांग्रेस के कार्यालय में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

भाजपा की एतिहासिक जीत से कांग्रेस के अन्य कार्यालय भी खाली रहे। कांग्रेस का गढ़ का कहे जाने वाले हरोली विधानसभा क्षेत्र में भी मोदी लहर ने कांग्रेस का किला ध्वस्त कर दिया। इससे कांग्रेसी खेमे में मायूसी दिखी। मतगणना केंद्र के आस-पास भी कांग्रेस नेता नजर नहीं आए। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने इंदिरा मैदान में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र कंवर को एतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

कंवर ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज परिसर में बनाए मतगणाना केंद्र में पहुंचे। जिलाभर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 1,08,354 मतों की लीड मिलने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक राजेश ठाकुर, विधायक बलवीर चौधरी, प्रो. राम कुमार का कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाकर भव्य स्वागत किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here