Home Bhopal Special प्रज्ञा 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं कहा विरोध होते हैं...

प्रज्ञा 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं कहा विरोध होते हैं लेकिन विजय साध्वी की होती है…

33
0
SHARE

भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 3 लाख 64 हजार 822 मतों से करारी शिकस्त दी है। 28 राउंड की मतगणना के बाद साध्वी प्रज्ञा ने जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पहले ही हार स्वीकार कर ली थी। उन्होंने कहा- भोपाल के मतदाता भाइयों-बहनों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।

बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा 30 उम्मीदवार भोपाल सीट से मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के बीच है। 12 मई को हुए मतदान में इस ससंदीय क्षेत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा 65.69 फीसदी मतदान हुआ था।

जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा, “आज कोई नकारात्मक बात नहीं है, पॉजिटिव ही रहना है। कम समय में इतनी बड़ी जीत कैसे हुई। इसके जवाब में प्रज्ञा ने कहा यह जनता है, सब जानती है सब ने उनका पुराना कार्यकाल देखा था। मोदी जी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है और वह आगे भी बहुत कुछ करेंगे। चुनाव का मुख्य मुद्दा राष्ट्रवाद था और वह जीता है। वंशवाद हारा है। मोदी विकास की राह पर देश को ले जा रहे हैं और हम सब उनके इस विश्वास के साथ उनके साथ हैं।”

ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ पुरानी जेल स्थित मतगणना स्थल तक पहुंची। प्रज्ञा ठाकुर उनके साथ समर्थकों का काफी हुजूम था। इसमें पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता, निवर्तमान सांसद आलोक संजर और विधायक कृष्णा गौर भी साथ में थी इसके अलावा भी कई नेता उनके साथ रहे। उन्हें एक सुरक्षा घेरे में रखा गया, उनके आसपास पुलिस निजी सुरक्षा गार्ड और समर्थकों ने एक घेरा बना कर रखा था। इस घेरे के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। कलेक्टर से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए जेल गेट के बाहर सभी का मुंह मीठा कराया। उन्होंने अपने हाथ से आलोक संजर समेत कई नेताओं को लड्डू खिलाया।

साढ़े चार बजे तक प्रज्ञा ठाकुर को करीब तीन लाख वोटों की निर्णायक बढ़त मिल गई थी। भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में दिग्विजय सिंह 25000 वोटों से आगे रहे। इसके बाद प्रज्ञा सीहोर गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। बाद में प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में मतगणना केंद्र पहुंची। कहा- आज खुशी का दिन भोपाल और सीहोर की जनता को बधाई।

भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान आने लगे तो अपना मौन व्रत तोड़ दिया। उन्होंने सबसे पहले जय श्री राम के नारे लगाए और विक्ट्री साइन दिखाया। भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर के घर के बाहर जश्न का माहौल है।

भोपाल मे पहला राउंड पूरा, प्रज्ञा ठाकुर को 41595 और दिग्विजय सिंह को मिले 22089 वोट मिले थे। इस तरह से उन्होंने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। डाक मतपत्रों की गिनती में आगे निकली भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर। मतगणना केंद्र पर सुबह ही पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा- मेरे लिए चुनाव जीतना बहुत महत्वपूर्ण हैं। एग्जिट पोल बोगस है।

मध्य विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 27172 मतों से आगे। उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 19000 मतों से आगे। वहीं दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा 20000 मतों से आगे रहीं। नरेला विधानसभा से साध्वी प्रज्ञा 13687 मतों से आगे। गोविंदपुरा से साध्वी प्रज्ञा 30000 मतों से आगे रहीं। हुजूर विधनसभा से साध्वी प्रज्ञा 64226 मतों से आगे रहीं। बैरसिया विधनसभा से साध्वी प्रज्ञा 25000 मतों से आगे रहीं। सीहोर विधानसभा से साध्वी 23000 मतों से आगे रहीं। दो राउंड में लीड लेने के बाद प्रज्ञा ठाकुर सीहोर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में दर्शन के लिए जा रही हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here