Home मध्य प्रदेश BJP ने 28 सीटें जीतीं कांग्रेस के खाते में केवल छिंदवाड़ा…

BJP ने 28 सीटें जीतीं कांग्रेस के खाते में केवल छिंदवाड़ा…

33
0
SHARE

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से सभी के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा प्रत्याशियों ने 28 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया हार गए। कांग्रेस के खाते में केवल छिंदवाड़ा सीट गई है। यहां पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 27 सीट मिलीं थी। छिंदवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जीत दर्ज की है।

नतीजों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा,  “यह सही है कि हमारी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए हैं लेकिन हम जनादेश को स्वीकार करते हैं, इसका सम्मान करते है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई भी दी।”

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के सभी 28 जीते हुए प्रत्याशियों को अलग अलग ट्वीट कर बधाई दी है

लोकसभा क्षेत्र भाजपा कांग्रेस विजयी
मुरैना नरेंद्र सिंह तोमर राम निवास रावत भाजपा
भिंड संध्या राय देवाशीष जारड़िया भाजपा
ग्वालियर विवेक शेजवलकर अशोक सिंह भाजपा
गुना केपी यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा
सागर राज बहादुर सिंह प्रभांशु सिंह ठाकुर भाजपा
टीकमगढ़ वीरेंद्र कुमार खटीक किरण अहिरवार भाजपा
दमोह प्रहलाद पटेल प्रताप सिंह लोधी भाजपा
खजुराहो बीडी शर्मा कविता सिंह भाजपा
सतना गणेश सिंह राजा राम त्रिपाठी भाजपा
रीवा जनार्दन मिश्रा सिद्धार्थ तिवारी भाजपा
सीधी रीति पाठक अजय सिंह राहुल भाजपा
शहडोल हिमाद्री सिंह प्रमिला सिंह भाजपा
जबलपुर राकेश सिंह विवेक तन्खा भाजपा
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते कमल मारावी भाजपा
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन मधु भगत भाजपा
छिंदवाड़ा नतन शाह नकुल नाथ कांग्रेस
होशंगाबाद उदय प्रताप सिंह शैलेंद्र दीवान भाजपा
विदिशा रमाकांत भार्गव शैलेंद्र पटेल भाजपा
भोपाल प्रज्ञा ठाकुर दिग्विजय सिंह भाजपा
राजगढ़ रोडमल नागर मोना सुस्तानी भाजपा
देवास महेंद्र सोलंकी प्रह्लाद टिपानिया भाजपा
उज्जैन अनिल फिरोजिया बाबूलाल मालवीय भाजपा
मंदसौर सुधीर गुप्ता मीनाक्षी नटराजन भाजपा
रतलाम जीएस डामोर कांति लाल भूरिया भाजपा
धार छतर सिंह दरबार दिनेश गिरवाल भाजपा
खरगोन गजेंद्र पटेल डॉ. गोविंद मुजालदा भाजपा
इंदौर शंकर ललवानी  पंकज संघवी भाजपा
खंडवा नंदकुमार सिंह चौहान अरुण यादव भाजपा
बैतूल दुर्गादास रामू टेकाम भाजपा

 

भोपाल लोकसभा सीट की मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्‍याशी दिग्विजय सिंह और भाजपा उम्‍मीदवार साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक साथ बैठे नजर आए। जब प्रज्ञा ठाकुर ने निर्णायक बढ़त ले ली तो दिग्विजय सिंह मतगणना स्थल से उठकर वहां से चले गए।  भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना मौन व्रत खत्म कर दिया।  मौन व्रत खत्म करने के बाद उन्होंने सबसे पहले जय श्री राम के नारे लगाए और विक्ट्री साइन दिखाया। खंडवा में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव मतगणना केंद्र से निकल अपने घर गए। ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। सीहोर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर को आया हार्ट अटैक आया, भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। रायसेन में विदिशा लोकसभा की मतगणना कार्य में लगे कृषि उपसंचालक हरपाल सिंह ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत।

2014 के लोकसभा भाजपा को 27 सीटों पर जीत मिली थी। कमलनाथ छिंदवाड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चुनाव जीते थे। इस बार कमलनाथ सीएम बन चुके हैं और अपनी सीट से अपने बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने आधे से ज्यादा चेहरे बदल विधानसभा चुनाव में दिखी लोगों की नाराजगी को कम करने का प्रयास किया। उधर, कांग्रेस के कमलनाथ-ज्योतिरादित्य अपनी सीट के आस-पास ही प्रभावी रहे। भास्कर सर्वे के मुताबिक,  प्रदेश में भाजपा को 23 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य चैनल्स के सर्वे में भी कुछ-कुछ ऐसी ही तस्वीर का अनुमान लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here