Home Una Special BJP ने कांग्रेस को इस बार करारी शिकस्त दी। मुकेश अग्निहोत्री को...

BJP ने कांग्रेस को इस बार करारी शिकस्त दी। मुकेश अग्निहोत्री को जहां पूरे विस क्षेत्र में हार के सामना देखना पड़ा….

42
0
SHARE

ऊना। लोकसभा के आम चुनाव में भगवा रंग ऐसा चढ़ा कि कांग्रेस के कई पुराने दुर्ग ध्वस्त हो गए। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले हरोली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस को इस बार करारी शिकस्त दी। प्रदेश कांग्रेस में बड़े नेता के रूप में उभरे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को जहां पूरे विस क्षेत्र में हार के सामना देखना पड़ा वहीं अपने ही बूथ पर भी पिछड़ गए।

हरोली में जहां भाजपा की ओर से सांसद पद पर चुनाव लड़ने वाले अनुराग ठाकुर को 38,220 वोट पड़े वहीं, कांग्रेस के रामलाल ठाकुर 19188 वोटों पर सिमट गए। स्वयं मुकेश अग्निहोत्री के अपने बूथ नंबर 93 में अनुराग को 187 जबकि बूथ नंबर 94 में 288 वोट पड़े। दूसरी ओर रामलाल ठाकुर को क्रमश: 93 में 110 जबकि 94 में 271 वोट पड़े। दोनों बूथों पर कांग्रेस 70 और 17 वोटों से पिछड़ गई। हरोली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार बेशक पिछले लोकसभा चुनावों में बतौर प्रत्याशी पिछड़ गए थे लेकिन लोकसभा चुनावों में 14 हजार 921 मतों की लीड के साथ जनादेश भाजपा के पक्ष में आने से रामकुमार का सियासी कद जरूर बढ़ा है।

इसके अलावा पूरे जिले में भाजपा को सबसे ज्यादा लीड दिलाकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने एक बार फिर से कुटलैहड़ विस में जनाधार साबित किया है। वीरेंद्र कंवर के हलके से भाजपा को 27,227 मतों की रिकॉर्ड लीड मिली है। पिछले चुनावों मेें यहां से भाजपा को लगभग छह हजार की बढ़त थी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम जयराम ठाकुर ने बसाल में हुई जनसभा में वीरेंद्र कंवर से यह आंकड़ा दुगना करने की अपील की थी। लेकिन जनता ने भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड जनादेश देकर इसे नौ गुणा कर दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के कुशल प्रबंधन को ऊना समेत प्रदेश में जीत वजह माना जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष के गृह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद भाजपा को जोरदार लीड मिली। ऊना सदर से भाजपा को 24,587 मतों की लीड मिलने से सतपाल सत्ती का सियासी कद और ऊंचा हुआ है। दूसरी ओर यहां से कांग्रेस की टिकट पर विजयी हुए विधायक सतपाल रायजादा इन चुनावों में बैकफुट पर आ गए हैं। रायजादा को लालसिंगी स्थित उनके बूथ पर सियासी मार पड़ी है। राजजादा के बूथ पर भाजपा को 267 मतों की लीड हासिल हुई है। इसके अलावा जिला के अन्य हलकों से भी भाजपा को इस बार जोरदार बढ़त हासिल हुई है। कुल मिलाकर एकतरफा जीत में पूरा जिला अब भगवा रंग में रंग गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here