Home Bhopal Special नाैतपा से पहले ही दिन जैसी तपी रात, पारा 30.4 डिग्री पर..

नाैतपा से पहले ही दिन जैसी तपी रात, पारा 30.4 डिग्री पर..

5
0
SHARE

भोपाल . नाैतपा के एक दिन पहले ही रात का तापमान 30.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। हालांक दिन में पारा करीब एक डिग्री लुढ़का।  रात के तापमान में 3.8 डिग्री का इजाफा हुअा। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। यह इस मई में रात के तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भी है।

रात में गर्म हवा चल रही थी। पारे की चाल भी तेज थी। रात 8.30 से सुबह 5.30 बजे तक हर तीन घंटे में पारा सिर्फ 2 डिग्री ही नीचे अा सका। शुक्रवार काे दिन का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से सिर्फ 1 डिग्री ही अधिक रहा। दिन में पिछले तीन दिन की तुलना में तपिश कम थी।

माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि रात में अर्थ रेडिएशन तेजी से नहीं हाे पाया, यानी दिन की तपिश के बाद रात में वापस आसमान में लाैटने वाली किरणें तेजी से नहीं पहुंची। शनिवार से नाैतपा लग जाएगा, यानी सूर्य देव राेहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साहा ने बताया कि शनिवार काे दिन में हल्के बादल छाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here