Home धर्म/ज्योतिष सूर्य आया रोहिणी नक्षत्र में 3 जून अमावस्या को समाप्त नवपता समाप्त...

सूर्य आया रोहिणी नक्षत्र में 3 जून अमावस्या को समाप्त नवपता समाप्त होगा…

26
0
SHARE

 शनिवार, 25 मई को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नवतपा शुरू हो गया है। नपतता 3 जून तक रहेगा। 3 जून को सोमवती अमावस्या भी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार नवतपा में ग्रहों के योगों की वजह से गर्मी बढ़ती है। इस दौरान तेज आंधी चलने के योग रहते हैं, बारिश भी हो सकती है। जानिए इस साल का नवतपा कैसा रहने की संभावनाएं हैं…

सूर्य अभी वृषभ राशि में है, मंगल-राहु मिथुन राशि में हैं और अंगारक योग बना रहे हैं। शनि-केतु धनु राशि में हैं। इन ग्रहों की वजह से गर्मी बढ़ेगी। 3 जून तक कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावनाएं भी रहेंगी। गर्मी के साथ उमस बढ़ेगी, बारिश भी हो सकती हैं। पं. मनीष शर्मा के अनुसार ज्येष्ठ मास की षष्ठी से ज्येष्ठ मास की अमावस्या तक नवतपा रहेगा। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्र हैं।

सूर्य का गोचर बुध के साथ वृषभ राशि में रहेगा। इसके ऊपर गुरु की दृष्टि और मंगल-राहु की युति पर शनि-केतु की दृष्टि होने से आंधी-तूफान की संभावनाएं हैं। पं. शर्मा के अनुसार नवतपा सोमवती अमावस्या यानी सोमवार, 3 जून को समाप्त होगा। इसी दिन शनि जयंती भी है। इस तिथि पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है।इन दिनों में गर्मी बढ़ेगी। ऐसे में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दोपहर में घर से बाहर निकलते समय गर्मी से बचने की उचित व्यवस्था करें। बार-बार पानी पीते रहें। खान-पान में लापरवाही न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here