Home मध्य प्रदेश इंदौर में पारा 40 डिग्री पर लेकिन गर्मी से बेहाल हुए लोग..

इंदौर में पारा 40 डिग्री पर लेकिन गर्मी से बेहाल हुए लोग..

5
0
SHARE

नौतपा के चौथे दिन मंगलवार दोपहर तक शहर का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। गर्मी से लोग परेशान है। तीखी धूप के चलते वातावरण गर्म है, शहर में लू के थपेड़े भी महसूस किए जा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दौरान तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है

मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक शहर का तापमान 40 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में 19 फिसदी नमी बनी हुई है। वहीं हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा है। दोपहर दो बजे तक तापमान के 41 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। इसके बाद तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाती है।

इधर नौतपा के शुरुआती तीन दिनों की बात करें तो केवल रविवार को ही पारा 41.8 डिग्री रहा था। जबकि पहले दिन सामान्य से 2 डिग्री कम था। नौतपा के बाकी दिनों में भी मौसम विभाग अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार बता रहा है। नौतपा 3 जून तक रहेगा।

इस साल का मई महीना पिछले 10 सालों में सबसे सुखद रहा है। इस महीने के 26 दिनों में अधिकतम तापमान 19 दिन सामान्य से कम रहा है। जबकि छह दिन तापमान सामान्य स्तर पर रहा। केवल एक दिन एेसा आया जब तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले साल की ही बात करें तो 1 मई से 30 जून यानी दो महीने तक अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहा। कभी-कभी 43 डिग्री तक भी चला गया। इस वर्ष केवल 28-29 अप्रैल को पारा 43 डिग्री तक गया था।

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक इस बार मई की शुरुआत से ही महाराष्ट्र और गुजरात तरफ चक्रवात बना हुआ था। इसी वजह से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बादल छा रहे थे, बारिश हो रही थी। बार-बार नमी मिलने के कारण गर्मी का असर कम हो रहा था। अप्रैल में पारा इसलिए 43 तक गया था कि उस वक्त पाकिस्तान तरफ से गर्म हवा आ रही थी। इस हवा का रुख बदला तो गर्मी भी कम हो गई। पिछले वर्ष मई और जून में पूरे समय राजस्थान से गर्म हवा आती रही, इसलिए पारा 41 से 42 डिग्री पर स्थिर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here