Home Bhopal Special अब सांची पार्लर पर पौधे भी मिलेंगे, 11 लाख पौधरोपण का लक्ष्य..

अब सांची पार्लर पर पौधे भी मिलेंगे, 11 लाख पौधरोपण का लक्ष्य..

23
0
SHARE

भोपाल। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए बारिश में बड़े पैमाने पर पौधे रौपे जाएंगे। इसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस (5 जून) से होगी। प्रशासन, नगर निगम, बीडीए, सीपीए और वन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पौधे मुहैया कराने के लिए शहर के 550 सांची पार्लर को भी वितरण केंद्र बनाया गया है। यहां से सिर्फ 12 रुपए में आप एक पौधा खरीद सकते हैं। लोगों की पौधरोपण में रुचि बढ़े इसके लिए बकायदा हरित एक्सप्रेस चलाई जाएगी।

दरअसल, संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने के लिए मंगलवार को संभागायुक्त दफ्तर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने बताया कि शहर में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी सरकारी एजेंसियों को मिलकर यह लक्ष्य पूरा करना है। संभागायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि वे स्वच्छता मिशन में लगे वालंटियर्स के मार्फत घर-घर आवेदन पत्र पहुंचाए और पौधों की मांग के अनुसार जोन कार्यालयों तथा हरित वाहनों के मार्फत नागरिकों को पौधे उपलब्ध कराए। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर भी पौधे लगाए जाने हैं। इसकी जिम्मेदारी भोपाल और सीहोर, राजगढ़ के डीएफओ को दी गई है। इनकी मदद से करीब 70 हजार पौधे रोपे जाएंगे। यह पौधे भोपाल से ब्यावरा मार्ग के दोनों तरफ लगाए जाएंगे।

15 जून के बाद… शहर में ग्रीन फॉरेस्ट डेवलप किया जाएगा 
बारिश में शहर को हरा-भरा बनाने के लिए हरा भोपाल और ठंडा भोपाल अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत 15 जून के बाद होगी। सिटी फारेस्ट विकसित करने के लिए जल्दी ही 25 एकड़ भूमि वाले स्थल के लिए भी निर्णय लिया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि भोपाल शहर में पांच लाख पौधे रहवासियों द्वारा व्यक्तिगत या उनकी सोसायटी द्वारा लगाए जाएं। ये पौधे नगर निगम के सभी जोन कार्यालय और रहवासियों की मांग पर हरित मोबाइल वैन द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैठक में तय किया गया है कि शहर के लोग जन्मदिन, शादी समारोह सहित अन्य मांगलिक अवसरों पर उपहार के रूप पौधे देने का चलन बढ़ाया जाए। इसके लिए गिफ्ट ए ट्री अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोग उपहार की जगह पौधे गिफ्ट में दे।

संभागायुक्त दफ्तर से मॉनिटरिंग 
पौधरोपण की मॉनिटरिंग संभागायुक्त दफ्तर से की जाएगी। यहां अफसरों से पूछा जाएगा कि किन- इलाकों में कितने पौधे रोपे गए हैं और उनका स्टेटस क्या है। आम लोगों के लिए ऑन ए ट्री चैलेंज शुरू किया जाएगा। इसके लिए एक फेसबुक पेज बनाया जाएगा। इसमें पौधा रोपने वाले व्यक्ति से संबंधित जानकारी को फोटो सहित शेयर कर सकेंगे। सोशल मीडिया, व्हाॅट्सएप, फेसबुक पर तस्वीरों को शेयर कर जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। अभियान के तहत अशोक, आंवला, कटहल, कदम्ब, करंज, जायफल, जामुन, नीबू, नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र, महुआ, मीठानीम, सागौन, सीताफल, मुनगा के पौधे दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here