Home Una Special 70 जरूरतमंदों को वितरित किया 70 हजार का राशन…

70 जरूरतमंदों को वितरित किया 70 हजार का राशन…

30
0
SHARE

ऊना। हिमोत्कर्ष साहित्य-संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद ने अमोदनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 70 जरूरतमंद विधवा महिलाओं को बचत भवन ऊना में 70 हजार का राशन बांटा।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व विधायक ओपी रतन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुमेश ने कहा कि हिमोत्कर्ष जनकल्याण परिषद प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमोत्कर्ष के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा शमशेर सिंह ने की। जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने मंच संचालन किया। अंत में महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रकट किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, ज्योति किरण, रंजू, रीटा, निशांत सहित अन्य उपस्थित थे।

संत बाबा बाल महाराज, जगवीर सिंह संधू, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, कंवर हरि सिंह, सुरेश कुमार, कुलदीप दयाल, शिव शशि कंवर, सुमन पुरी, ठाकुर यशपाल सिंह, सुरिंद्र लाल कपिला, सत्यमित्र बख्शी, राणा शमशेर सिंह, वीके धीमान, इंद्रजीत सिंह, जय गोपाल शर्मा, कृष्णपाल सूद, दीपशिखा कौशल, पूर्ण लाल शर्मा, सोमनाथ कौशल, अवतार सिंह, पूजा कपिला, डा. राजिंद्र शर्मा, शंाति स्वरूप, फकीरचंद, कर्णपाल मनकोटिया, कर्म सिंह गुलेरिया, नरिंद्रजीत सिंह, बीके शर्मा, रविंद्र मेहता, रीनू मेहता, शेषपाल सिंह, अजय शर्मा, एसके सोनी, विजय साहनी, दर्शन सिंह, ज्योति लुंबा, रमा कंवर, मुख्तयार सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, हरजीत सिंह, डॉ. सुभाष शर्मा, सुमन शर्मा, शोभा वशिष्ट, महिंद्र कुमार वर्मा, मोहिंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश रतन, डॉ. सविता कौशल, शकुंतला देवी ने सहायता राशि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here