Home मध्य प्रदेश प्रज्ञा ठाकुर पहुंचीं मुंबई; एनआईए कोर्ट में होगी पेशी…

प्रज्ञा ठाकुर पहुंचीं मुंबई; एनआईए कोर्ट में होगी पेशी…

4
0
SHARE

भोपाल की नवनिर्वाचित भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज यानि शुक्रवार को मुंबई में एनआईए कोर्ट में पेश होंगी। 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में उनकी पेशी होनी है। हालांकि, उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश होना था, लेकिन तबियत खराब होने की वजह से वो नहीं जा सकीं। उनके वकील ने जानकारी दी कि वो कमर दर्द और हाई ब्लड प्रेशर के कारण पेश नहीं हो सकीं।  प्रज्ञा ठाकुर गुरुवार देर रात नियमित विमान से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। वह मुंबई में एनआईए कोर्ट में विशेष जज वीएस पडलकर के सामने पेश होंगी। उनकी ये पेशी मालेगांव ब्लास्ट मामले में हो रही है।

इससे पहले गुरुवार को ख़बर आयी थी कि प्रज्ञा ठाकुर बीमार हैं और वो अस्पताल में भर्ती हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। उनकी आंत में इंफेक्शन, कमर में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर बताया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी थी। हालांकि, गुरुवार को प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं और मीडिया से बातचीत भी की थी।

29 सितंबर 2008 में मालेगांव धमाके में 7 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हुए थे। सरकार ने मामले की जांच एटीएस को सौंपी थी। 24 अक्टूबर, 2008 को इस मामले में स्वामी असीमानंद, कर्नल पुरोहित और प्रज्ञा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। 3 आरोपी फरार दिखाए गए थे। बाद में यह जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। अप्रैल 2017 में साध्वी प्रज्ञा को 9 साल कैद में रहने के बाद सशर्त जमानत दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here