Home हिमाचल प्रदेश बिजली आपूर्ति ठप होने पर रात को फील्ड में उतरे विधायक..

बिजली आपूर्ति ठप होने पर रात को फील्ड में उतरे विधायक..

20
0
SHARE

झुलसा देने वाली गर्मी में यहां क्षेत्र की जनता पिछले 10 से 12 घंटे से बिना बिजली के तड़प रही हो, ऐसे में क्षेत्र के विधायक स्वयं मोर्चा संभालते है। बात हो रही है गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर की जो रात के समय लाईट न होने के चलते विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ रात करीब 1:30 बजे विद्युत आपुर्ति सुचारू होने तक फील्ड में ही डटे रहे।

बतातें चले कि क्षेत्र के मरवाडी, गुणमंदवाड़ा, भद्रकाली, डंगोह, सलोहबैरी, चलेट, रायपुर, नंगल जारियाला, मवां कहोला, अंबोआ व घनारी में बिजली आपूर्ति ठप्प थी। जिसकी प्रमुख वजह दौलतपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति केवल अंब से ही होती है और कोई अन्य विकल्प न होने के चलते लोगों को भारी दिक्त का सामना करना पड़ा। दौलतपुर से लेकर अंब तक 18 किलोमीटर लंबी विद्याुत लाईन ने बुधवार को विद्युत सब डिवीजन दौलतपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों के पसीने छुड़ा दिए।

लाइन में ऐसी खराबी आई जो असानी से पकड़ में नही आ रही थी तो वही लोगों के सब्र का बांध भी टूटने लगा था। विभाग के बड़े अधिकारी व कर्मचारी भी विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए जुटे हुए थे। ऐसे में क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर भी रात के समय विभाग के अधिकारीयों के साथ फील्ड में जा पंहुचे। रात के समय विधायक को अपने बीच पा कर अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल और बढ़ गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर विद्युत आपूर्ति देर रात सुचारु कर दी। परंतु यह पहला मौका था जब विद्युत आपूर्ति ठप्प होने पर रात के समय कोई विधायक स्वयं फील्ड में डटा हो।

विधायक राजेश ठाकुर ने बताया कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए स्थानीय जनता ने उन्हें चुना है। अगर क्षेत्र की जनता तकलीफ में हो तो वह कैसे आराम से सो सकते है। इस समस्या के स्थाई हल के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए जल्द ही इसे दूर किया जाएगा।

विद्युत विभाग के एक्सईएन बलराज सांगर ने बताया कि दौलतपुर चौक व अंब क्षेत्र के बीच विद्युत लाइन में आई खराबी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। देर रात तक विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी थी। विभाग जल्द ही इस समस्या का स्थाई हल निकालेगा, ताकि लोगों को भाविष्य में इस समस्या से न झुझना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here