Home मध्य प्रदेश सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को जेल में आया हार्ट अटैक..

सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को जेल में आया हार्ट अटैक..

3
0
SHARE

सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट मानिकचंद भामोर की हार्ट अटैक आने से जेल में ही मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर को घटित हुई।

जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल के उप जेलर मानिकचंद भामोर (54) शुक्रवार को अन्य कार्यदिवस की तरह कार्यालय पहुंचे और अपने काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उन पर बेहोशी छाने लगी। इसकी जानकारी साथी कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने जेल में ही प्रारंभिक उपचार करने का प्रयास किया लेकिन जेल में उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

इसके बाद साथी उन्हें लेकर एमवाय अस्पताल के लिए निकले। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में भामोर ने दम तोड़ दिया। जेल में उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here