Home मध्य प्रदेश तलाम-जावरा में बारिश के साथ आंधी…

तलाम-जावरा में बारिश के साथ आंधी…

37
0
SHARE

 शुक्रवार शाम 4.20 बजे जावरा नगर के पूर्वी क्षेत्र में बारिश के साथ तेज आंधी चली।नगर से 5 किमी दूर भूतेड़ा के पास जावरा-उज्जैन टू-लेन के टोल नाके का शेड धराशायी हो गया। टोल मैनेजर नेत्रपालसिंह ने बताया टोल बूथ के शेड के एंगल पर चारों तरफ बने एल्युमिनियम सेक्शन व चद्दर गिरने से कर्मचारियों की बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं। टोल नाके के पास रखी भूतेड़ा चौकीदार सूरज की गुमटी उड़कर खेत में चली गई।

उपलई, भूतेड़ा, केरवासा क्षेत्र में 20 मिनट बारिश, जावरा में बढ़ी उमस- केरवासा, उपलई, भूतेड़ा में 20 मिनट तक बारिश हुई। जावरा नगर में केवल बूंदाबांदी हुई। बाद में यहां उमस बढ़ गई। इधर रतलाम में शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे चली 10 मिनट की आंधी से शहर के कई फीडर फाल्ट हो गए। 100 से ज्यादा क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। दो घंटे बाद शाम 5.30 बजे बिजली आई।

शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग चली तेज हवा में समीप के गांव मांगलिया में 4 मकान धराशायी हो गए। लोहे के चद्दर उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। कई बिजली के खंभे गिर गए। एक खंभा बीच सड़क पर गिरने से बदनावर-बखतगढ़ मार्ग पर आवागमन शाम तक बाधित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here