Home Bhopal Special भाेपाल में पारा फिर 45.9 डिग्री, अब तक के रिकाॅर्ड में चाैथा...

भाेपाल में पारा फिर 45.9 डिग्री, अब तक के रिकाॅर्ड में चाैथा सबसे गर्म दिन…

17
0
SHARE

भाेपाल | प्रदेश में गर्मी के तेवर अाैर तीखे हाे गए हैं। राजधानी में पारा 45 डिग्री से नीचे ही नहीं उतर पा रहा है। रविवार काे भाेपाल में पारा फिर 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह अाल टाइम रिकाॅर्ड के लिहाज से चाैथा सबसे गर्म दिन रहा। भाेपाल देशभर के गर्म शहरों में 24वें नंबर पर रहा। राजस्थान का कोटा देश में सबसे गर्म रहा। वहां तापमान 48.3 डिग्री दर्ज किया गया। मप्र का नाैगांव (47.9 डिग्री) देश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। खजुराहो में 47.6, ग्वालियर में 47.3 और खरगोन में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को भाेपाल सहित प्रदेश के 18 जिले लू की चपेट में रहे। भाेपाल में रविवार काे लगातार पांचवें दिन पारा 45 डिग्री पार बना हुअा है।  सोमवार को गुना, भाेपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, होशंगाबाद, ग्वालियर, समेत 29 जिलाें में दोपहर तक लू  के अासार। इसके बाद कुछ जगह बारिश हो सकती है।

तापमान बढ़ने की वजह
1. सेंट्रल एमपी में चक्रवात से गर्मी बढ़ी।
2. हवा में नमी नहीं है।
3. बादल नहीं बन रहे।
4. सूरज की किरणें लंबवत।

एेसी गर्मी कब तक पड़ेगी? दाे दिन अाैर, इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है।   मानसून अभी कहां पहुंचा? उसकी प्राेग्रेस कैसी है  अंडमान निकाेबार में अमीनी देवी प्रायद्वीप, काेच्चि, मदुरई तक। इसकी प्राेग्रेस बेहतर है। यह साेमवार शाम तक पूर्वाेत्तर राज्याें के कुछ हिस्साें में पहुंच जाएगा

25 मई 2010 :    46.0 डिग्री
20 मई 2016 :    46.7 डिग्री
07 जून 2019 :    45.9 डिग्री
09 जून 2019 :    45.9 डिग्री

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी एमपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों को खोले जाने की तारीख बदल दी गई है। अभी तक ये स्कूल छात्रों के लिए 17 जून से खोले जाने वाले थे। लेकिन, अब इन्हें 24 जून से खोला जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों के लिए स्कूल खोले जाने की तारीख 10 जून में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें सोमवार से स्कूल जाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here