Home Bhopal Special प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में हिस्ट्री शीटर पर गोली चलाई…

प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में हिस्ट्री शीटर पर गोली चलाई…

30
0
SHARE

भोपाल। स्टेशन बजरिया इलाके में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने हिस्ट्री शीटर बदमाश को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी है। आरोपी ने उसे चाय पीने के बहाने बुलाया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आज सुबह जुलूस निकाला।

कपड़ा मिल की चाल निवासी 45 वर्षीय शोएब उर्फ अन्ना इलाके का हिस्ट्री शीटर बदमाश है। पूर्व में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। रविवार रात खानूगांव निवासी उस्मान और फजीकाला, शोएब के घर पहुंचे और चाय पिलाने लेकर गए। शोएब बाइक पर आगे चल रहा था। द्वारिका नगर पुलिया के पास फजीकाला ने शोएब पर पीछे से गोली चला थी। गोली पीठ में लगने से वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने कई फायर किए।

शोएब जान बचाकर भागा तो उसे उस्मान के साथियों ने घेर लिया। शोएब बमुश्किल भागकर वापस बाइक के पास पहुंचा। उसने बताया कि प्रापर्टी को लेकर उनका विवाद चल रहा है। उसने इस घटना के पीछे तौफीक शूटर का हाथ बताया है। पुलिस ने तौफीक शूटर, उस्मान, फजीकाला, सलमान, इरफान और शाकिब के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here