Home मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार के 6 महीने पूरे होने पर BJP युवा मोर्चा का...

कमलनाथ सरकार के 6 महीने पूरे होने पर BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन…

40
0
SHARE

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के 6 महीने पूरे होने पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। रीगल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हवन में आहूतियां दी।भाजयुमो अध्यक्ष मनष्वी पाटीदार ने विरोध प्रर्दशन को लेकर कहा कि मप्र की कमलनाथ सरकार को सत्ता में आए छह महीने हो चुके हैं। इन छह महीनों में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। इनके इस कार्यकाल में प्रदेश फिर से बीमारी राज्य की ओर जाने लगा है। सरकार ने ना तो बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ किया ना किसानों के लिए। किसान आत्महत्या को मजबूर है, कानून व्यवस्था ठप्प है, तबादला उद्योग बढ़ रहा है और छात्रों की छात्रवृत्ति रुकी है।

पाटीदार ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री केवल अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। उन्हें जतना की परेशानी से कोई-लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा- अब जनता ही इस सरकार को उखाड़ फेकेगी। हमने कांग्रेस सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री कमलनाथ को सद्बुद्धि मिले है, इसलिए रीगल चौराहे पर विरोध स्वरूप यज्ञ का आयोजन किया था। फिलहाल ये हमारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन था, लेकिन सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो हम उग्र आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। जतना के हक के लिए हमारा विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here