Home मध्य प्रदेश कमलनाथ ने कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर विराम लगाया…

कमलनाथ ने कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर विराम लगाया…

28
0
SHARE

मध्यप्रदेश में कैबिनेट के विस्तार की अटकलों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मैं कैबिनेट विस्तार के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उनके निवास पर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं राज्यपाल से मिला और प्रदेश की विकास योजनाओं को लेकर उनसे चर्चा हुई। साथ ही आगामी विधानसभा सत्र के बारे में भी बातचीत हुई। कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि मैं कैबिनेट विस्तार के बारे में बिलकुल नहीं सोच रहा हूं। ऐसा मीडिया सोच रहा है।

ये चर्चा तब से चल रही है, जब से कमलनाथ ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह कोटे के मंत्री हटाने और उनकी जगह सहयोगी विधायकों को मंत्री बनाए जाने की बात कही गई थी। चर्चा ये भी चल रही है कि कौन-कौन से छह मंत्री हटाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here