Home मध्य प्रदेश प्री मानसून एक्टीविटी इंदौर में झमाझम बारिश…

प्री मानसून एक्टीविटी इंदौर में झमाझम बारिश…

33
0
SHARE

प्री मानसून एक्टीविटी का सिलसिला जोरों पर हैं। सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है हालांकि उमस अब भी बरकरार है।

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे जो दोपहर को बरस गए। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद पुन: धूप निकल आई जिससे उमस बढ़ गई। हालांकि शाम को एक बार पुन: बारिश का दौर प्रारंभ हुआ। लगभग 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई वहीं निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मानसून अभी कर्नाटक के मेंगलाैर, तमिलनाडु के कुडलूर से बंगाल खाड़ी पार करता हुआ अगरतला पहुंच गया है। इसके एक दाे दिन बाद कर्नाटक के कुछ और तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों को कवर करने की संभावना है। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि चार-पांच दिन बंगाल की खाड़ी में लाे प्रेशर एरिया बन सकता है। यह पूर्व में मानसून काे अागे बढ़ाएगा। चक्रवाती तूफान वायु साेमवार काे गुजरात फिर लौटेगा। इससे गुजरात अति कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here