Home समाचार BJP का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा के सामने होंगी...

BJP का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा के सामने होंगी नई चुनौतियां

43
0
SHARE

मोदी और शाह की खास पसंद बनने के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने जगतप्रकाश नड्डा का कद जितना बड़ा हो गया है, उनके सामने उतनी ही बड़ी चुनौतियां भी होंगी।

हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। इन राज्यों में अगली भाजपा सरकारें बनाना उनके लिए माथापच्ची का विषय होगा। कई राज्यों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने हैं।

उसके बाद राज्यों में संगठनों की कमान भी ऐसे नेताओं के हाथ में दी जानी है जो पार्टी को मजबूत रखें। नड्डा के समक्ष ये सब भी चुनौतियां होंगी। अगर वह इन तमाम चुनौतियों से पार पा जाते हैं तो यह उनके कद को और भी ऊंचा कर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here