Home मध्य प्रदेश योगा कार्यक्रम में शामिल होने साइकिल से पहुंचे शिक्षा मंत्री…

योगा कार्यक्रम में शामिल होने साइकिल से पहुंचे शिक्षा मंत्री…

22
0
SHARE

विश्व योग दिवस पर भारत सहित विश्व के कई देशों में सेहत के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदौर में भी 15वीं बटालियन एपीटीसी ग्राउंड पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने प्रदेश के शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी साइकिल से आयोजन स्थल पर पहुंचे और योग किया। इस मौके पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। यहां बड़ी संख्या में बच्चे योग करने पहुंचे। वहीं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम खंडवा रोड पर आयेाजित किया गया।

योग में शामिल मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि योग स्वस्थ्य के लिए काफी फायदेमन्द है। एक-एक योग क्रिया से शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा मिलता है। योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। जिस तरह से बच्चों के लिए शिक्षा और खेल जरूरी उसी तरह से योग भी जरूरी है। अतः मेरा प्रयास रहेगा, मैं योग को भी खेल के रूप में शामिल करूं और उसका प्रचार प्रसार करवाऊं।

योग दिवस के मौके पर इंदौर रेलवे स्टेशन पर भी योग का आयोजन किया गया। रेलवे पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत की मौजूदगी में रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और कुलियों से योगा किया। योगासन के दौरान यहां से कई ट्रेनें रवाना हुईं। वहीं इस खास मौके पर अरिहंत कॉलेज में  विशेष प्रकार का योगा करवाया गया। यहां पर स्वीमिंग फूल में पानी के बीच योगा प्रेमियों ने ध्यान लगाया। इस दौरान पानी में ही कई प्रकार के आसान करवाए गए।

योग दिवस के अवसर पर विधायक आकाश विजयवर्गीय वृहद योग शिविर योगशाला में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों ने योग किया और स्वस्थ्य रहने के लिए योग कितना जरूरी है, इस बारे में जानकारी हासिल की। वहीं विधायक संजय शुक्ला मंत्री जीतू पटवारी के साथ 15वीं बटालियन में योग करने पहुंचे। वहीं भाजपा कार्यालय पर आयोजित योगा कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।विश्व योग दिवस पर धन्वन्तरी नगर में सुबह 6 बजे से निकिता जाधव ने दण्डा आसन, सुप्तबन्द कोण आसान, पाद उत्तानासन, त्रिकोण आसन तथा सूर्य नमस्कार करवाया। इस आसानों से महिलाओं को होने वाली कई परेशानियों से निजात मिलती है। इस मौके पर निकिता काे पार्षद बलराम वर्मा ने सम्मान पत्र भेंट किया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योगा दिवस कार्यक्रम में जहां बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के शिक्षक, पुलिस, आरक्षक, मंत्री, अधिकारी और अन्य योग कर रहे थे, वहीं जिले के अधिकांश सरकारी स्कूलों के प्राचार्य कुर्सियों पर बैठे हुए थे। पूछने पर इन प्राचार्यों ने बताया कि वे बीमारी के कारण योगा नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here