Home मध्य प्रदेश भाई ने झूठी शान की खातिर बहन की गोली मारकर हत्या कर...

भाई ने झूठी शान की खातिर बहन की गोली मारकर हत्या कर दी……

32
0
SHARE

यहां एक भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बहन ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती 6 माह से गर्भ से थी। घटना बेटमा थाना क्षेत्र के रावद गांव की है।

शनिवार सुबह शुभम जाट और कार्तिक अपनी बहन बुलबुल के ससुराल पहुंचे। उनके साथ 10-12 लोग थे। वह बहन के अन्य समाज में शादी करने से काफी नाराज था। ससुराल पहुंचकर वह विवाद करने लगा। बहन उसे समझाने आई तो उसने जेब से पिस्टल निकालकर सिर पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सब चौंक गए। ससुराल वाले लहूलुहान बुलबुल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे एमवाय रैफर कर दिया गया।

पति कुलदीप ने बताया कि वह और बुलबुल अलग-अलग समाज से थे। दोनों में प्यार हुआ। फिर उन्होंने लव मैरिज कर ली। कुछ समय बाद बुलबुल के परिजन उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली और 8 महीने पहले कोर्ट ने बुलबुल को उसके साथ भेजने का आदेश दिया। इसके बाद वह और बुलबुल हंसी-खुशी रह रहे थे।

बुलबुल के देवर का कहना था कि कई बार पुलिस को शिकायत की, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, जिस जाट परिवार की बुलबुल बेटी थी, वह क्षेत्र का रसूखदार परिवार है। बुलबुल की सास मंजू ने बताया कि वह छह महीने की गर्भवती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here