Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में महिंद्रा करेगा 200 करोड़ निवेश टाटा पहले देखेगा संभावनाएं..

हिमाचल में महिंद्रा करेगा 200 करोड़ निवेश टाटा पहले देखेगा संभावनाएं..

20
0
SHARE

महिंद्रा ग्रुप ठियोग के कंडाधार में ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के विस्तार को 200 करोड़ निवेश करने जा रहा है। इससे 200 से अधिक हिमाचलियों को रोजगार मिलेगा। वहीं नवंबर में होने वाली इन्वेस्टर मीट से पहले टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा एक संयुक्त ट्रस्ट फोर्स के साथ हिमाचल में आकर निवेश की संभावनाएं देखेंगे। यह आश्वासन गुरुवार को दुबई से मुंबई पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर को देश के दोनों बड़े औद्योगिक घरानों ने दिए।

सीएम ने पहले महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा के साथ बैठक की। उसके बाद वह टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा और अन्य पदाधिकारियों से मिले। उन्होंने महिंद्रा से पर्यटन ऑटो मोबाइल और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में विशेषकर निवेश करने का आग्रह किया। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने कूड़े से ऊर्जा बनाने वाली परियोजना के लिए महिंद्रा ग्रुप के प्रयासों की सराहना की।उनसे शिमला और धर्मशाला जैसे शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ऐसी परियोजनाएं लाने का आग्रह किया। महिंद्रा ग्रुप ने बताया कि हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसें चलाने और इंटेलिजेंट यातायात व्यवस्था में भागीदार बनने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

सीएम ने टाटा से प्रदेश में विशेषकर पर्यटन, आईटी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया। टाटा ग्रुप से हिमाचल के बद्दी, परवाणू तथा नालागढ़ जैसे औद्योगिकी स्थल जो कि रेलवे सुविधा से जुड़े हैं, वहां इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री गोदरेज ग्रुप के अध्यक्ष आदी गोदरेज से भी मिले। उनसे राज्य में एफएमसीजी व रियल इस्टेट सेक्टर में उपस्थिति बढ़ाने की मांग की। आग्रह किया गया है कि राज्य में टूलरूम स्थापित करने पर विचार करें। गोदरेज ग्रुप के अध्यक्ष को धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए भी आमंत्रित किया। गोदरेज ग्रुप के अध्यक्ष ने बताया कि वह राज्य में निवेश के अवसरों का पता लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here