Home Una Special घर में घुसे चोर, शगुन के पैसे ले उड़े…

घर में घुसे चोर, शगुन के पैसे ले उड़े…

49
0
SHARE

ऊना। नगर के साथ लगते जट्टपुर के एक घर में सोमवार रात को चोर घुस गए। घर का मालिक छोटे लाल लंबे समय से दिल्ली में रहता है। इस घर की देखरेख उसका छोटा भाई अरविंद करता है। मैहतपुर स्थित एक उद्योग में काम करने वाले अरविंद ने बताया कि सोमवार रात को करीब दस बजे वह घर को ताला लगाकर अपने घर चला गया।

मंगलवार सुबह लगभग छह बजे बुजुर्ग माता छोटे लाल के घर नहाने के लिए गई। उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। उन्होंने इसकी जानकारी अरविंद को दी। अरविंद ने देखा कि घर के मुख्य द्वार और अन्य कमरों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। अरविंद ने इसकी पुलिस को दी। गहनता से देखने और छोटे लाल से संपर्क करने के बाद पता चला कि घर में ज्यादा नकदी और गहने नहीं थे। लेकिन बेटे की शादी में जो कपड़ों के साथ लगे शगुन के पैसे थे उन्हें चोर उड़ा ले गए। संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर और जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here