Home स्पोर्ट्स भारत की पारी शुरू, रोहित-राहुल क्रीज पर…..

भारत की पारी शुरू, रोहित-राहुल क्रीज पर…..

34
0
SHARE

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में आज भारत और श्रीलंका के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 264 रन बनाए हैं। एक समय श्रीलंका ने अपने शीर्ष चार विकेट सिर्फ 53 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। यहां से अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने लाहिरू थिरिमाने के साथि मिलकर पांचवें विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की और श्रीलंका को 264 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैथ्यूज ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक ठोका। उन्होंने 128 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। थिरिमाने ने भी 53 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर, जडेजा, कुलदीप और पांड‌्या के हाथ 1-1 सफलता लगी।

06:40 PM: श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 264 रन बनाए हैं। भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 300 गेंदों में 265 रन बनाने हैं। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 28 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर, जडेजा, कुलदीप और पांड‌्या के हाथ 1-1 सफलता लगी।

06:15 PM: श्रीलंका ने 44वें ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट गंवाकर 227 रन बनाए हैं। एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए  115  गेंदों में 9 चौकों और  2 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उनके साथ धनंजया डि सिल्वा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:50 PM: कुलदीप यादव ने लाहिरू थिरिमाने को आउट कर भारत को 5वीं सफलता दिलाई। 39वें ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका ने 193 रन बनाए हैं। मैथ्यूज 76 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। धनंजया डि सिल्वा उनका साथ दे रहे हैं। थिरिमाने ने आउट होने से पहले 68 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। उन्होंने मैथ्यूज के साथ पांचवें  विकेट के लिए 124 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की।

05:15 PM: श्रीलंका कह टीम ने 33वें ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट गंवाकर 144 रन बना लिए हैं। मैथ्यूज 50 और थिरिमाने 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों को 5वें विकेट की तलाश है।

05:00 PM: एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरू थिरिमाने ने श्रीलंका को संकट से कुछ हद तक बाहर निकाला है। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 72 रनों की साझेदारी कर दी है। मैथ्यूज 41 और थिरिमाने 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

04:50 PM: श्रीलंका ने 27वें ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट गंवाकर 116 रन बना  लिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज 35 और लाहिरू थिरिमाने 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

04:40 PM: श्रीलंकाई टीम ने 24वें ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज 25 और लाहिरू थिरिमाने 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

04:30 PM: 21वें ओवर की समाप्ति पर श्रीलंकाई टीम ने 4 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज 22 और लाहिरू थिरिमाने 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए अब एक छोर से कुलदीप यादव और दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे हैं। जडेजा ने अब तक अपने 6 ओवर की गेंदबाजी में  16 रन देकर 1 विकेट झटका है।

04:20 PM: 18वें ओवर की समाप्ति पर श्रीलंकाई टीम ने 4 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज 11 और लाहिरू थिरिमाने 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए अब एक छोर से कुलदीप यादव और दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे हैं।

04:10 PM: श्रीलंका की टीम ने 15वें ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट गंवाकर 62 रन बनाए हैं। एंजेलो मैथ्यूज 7और लाहिरू थिरिमाने 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या संभाले हुए हैं।

04:00 PM: श्रीलंका को लगा चौथा झटका, हार्दिक पांड्या की गेंद पर अविष्का फर्नांडो का धौनी ने विकेट के पीछे लपका शानदार कैच। अभी तक तीनों विकेट में धौनी का हाथ रहा है, तीन कॉट बिहाइंड और एक स्टंपिंग।

03:53 PM: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, रविंद्र जडेजा की गेंद पर कुसल मेंडिस 13 गेंद पर 3 रन बनाकर महेंद्र सिंह धौनी की सुपर फास्ट स्टंपिंग का शिकार बने। 10.4 ओवर में श्रीलंका ने 53 रनों पर गंवाया तीसरा विकेट।

03:50 PM: 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 52/2, अविष्का फर्नांडो 19 और कुसल मेंडिस तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

03:37 PM: श्रीलंका को दूसरा झटका लग गया है। 7.1 ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कुसल परेरा धौनी को कैच थमाकर आउट हुए। परेरा ने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। उन्हें 7 रन पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जीवनदान मिला था।

03:26 PM: श्रीलंका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया। लेकिन श्रीलंका ने रिव्यू लिया और उनका रिव्यू सफल रहा, अविष्का फर्नांडो इस तरह से क्रीज पर ही हैं।

03:23 PM: पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 28/1, परेरा 17 और अविष्का बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

03:19 PM: भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कुसल परेरा का कैच ड्रॉप हुआ। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या दोनों गेंद तक पहुंचे लेकिन दोनों ही आसान सा कैच नहीं लपक सके। कुसल परेरा को सात रनों पर ये जीवनदान मिला। 4.1 ओवर में ये जीवनदान मिला।

03:15 PM: श्रीलंका को पहला झटका लगा। 3.4 ओवर में कप्तान दिमुथ करुणारत्ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी को कैच थमा बैठे। ये वनडे में बुमराह का 100वां विकेट भी है। श्रीलंका को 17 रन पर पहला झटका लगा। अविष्का फर्नांडो आए हैं क्रीज पर कुसल परेरा का साथ देने।

03:00 PM: श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजी मैदान पर उतरे, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा क्रीज पर उतरे, भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए पहला ओवर कर रहे हैं।

02:52 PM: दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंची। पहले भारत का राष्ट्रगान हुआ और फिर श्रीलंकाई टीम ने अपने देश का राष्ट्रगान गाया।

02:40 PM: दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवनः भारतः केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार। श्रीलंकाः दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजलो मैथ्यूज, लहिरु थिरिमने, इसुरु उडाना, धनंनजय डिसिल्वा, तिसारा परेरा, कसुन रजीथा, लसिथ मलिंगा।

आईसीसी विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में तो जगह पक्की कर चुका है, लेकिन प्वॉइंट टेबल में नंबर-1 बनने के लिए भारत को हर हाल में ये मैच जीतना होगा और हालांकि इसके बाद भी ये पक्का नहीं होगा कि भारत नंबर-1 टीम रहेगी या नहीं। इसका फैसला आज होने वाले दूसरे मैच के बाद ही होगा, अगर ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत जाता है तो भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना होगा और अगर भारत आज जीत जाता है और ऑस्ट्रेलिया आज हार जाता है तो भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here