Home Bhopal Special बीआरटी कॉरिडोर में बाइक चलाते पकड़ा नो-पार्किंग की कार्रवाई….

बीआरटी कॉरिडोर में बाइक चलाते पकड़ा नो-पार्किंग की कार्रवाई….

25
0
SHARE

बीआरटी कॉरिडोर में बाइक चलाने वाले एक युवक ने नगर निगम कर्मचारियों के रोकते ही जमकर गाली-गलौच शुरू कर दी। इस बीच निगम कर्मचारी बाइक सवार को पकड़कर बैरागढ़ थाने ले गए, जहां उसके खिलाफ पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नो-पार्किंग का चालान बनाते हुए बाइक जब्त कर ली। युवक की बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ था।

गोविंदपुरा निवासी 22 वर्षीय राजेंद्र सिंह निजी कंपनी में नौकरी करता है।  गोविंदपुरा एएसआई मोहन शर्मा के अनुसार रविवार सुबह बैरागढ़ के पास बीआरटी कॉरिडोर में बाइक चलाने के आरोप में नगर निगम के कर्मचारी राजेंद्र को पकड़कर थाने लाए थे। नगर निगम कर्मचारियों की शिकायत पर राजेंद्र के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया गया है। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है, जो अब कोर्ट से छुड़ाई जा सकती है।

एएसआई शर्मा के अनुसार राजेंद्र यहां किसी काम से आया था। बस निकल जाने के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिए थे। इसी कारण राजेंद्र कॉरिडोर के बाहर नहीं निकल पाया और कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। बीआरटी कॉरिडोर में किसी भी अन्य वाहन चालक के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है। बीआरटीएस कॉरिडोर में आम वाहनों के चलने पर प्रतिबंध है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र ने मौके पर जमकर हंगामा किया। उसने पहले तो गेट खोलने को कहा। इस दौरान उसने निगम कर्मियों से अभद्रता भी की।  इसको लेकर वहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here