Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में दो दिनों में बने BJP के 80 हजार सदस्य..

हिमाचल में दो दिनों में बने BJP के 80 हजार सदस्य..

20
0
SHARE

हिमाचल भाजपा में दो दिनों में 80 हजार सदस्य बन गए हैं। मिस्ड कॉल, नमो ऐप और भाजपा की वेबसाइट पर लिंक खोलने के बाद आवेदन भरकर भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला तेज हो गया है। बीते शनिवार को ‘संगठन पर्व’ नाम से इस अभियान की लांचिंग पूरे देश सहित हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में की गई।

पहले दिन जहां करीब 50 हजार सदस्य बनाए गए, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा लगभग 80 हजार सदस्यों तक पहुंच गया है। भाजपा कार्यालय के एक पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। तीन तरह से भाजपा सदस्य बनाने की मुहिम छेड़ी गई है। एक मिस्ड कॉल देकर यह सदस्यता ली जा सकती है। 8980808080 नंबर पर मिस्ड कॉल करते ही मोबाइल पर एक लिंक आता है। इस लिंक को खोलने के बाद एक ऑनलाइन आवेदन पत्र खुलता है। इसमें पूरा विवरण भरना होता है।

अगर कोई पहले से ही सदस्य है तो उसके लिए संदेश आता है कि वह पहले से ही मेंबर है। अगर नहीं है तो पूरा आवेदन भरने के बाद भाजपा का सदस्य बन जाने का संदेश आता है। यह सदस्यता निशुल्क दी जा रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर का कहना है कि भाजपा की सदस्यता लेने को बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं। 10 अगस्त तक भाजपा के ढाई लाख नए सदस्य बनाने का बीड़ा उठाया गया है। वर्तमान में ये 13 लाख हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here