Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल को बखूबी जानते हैं नए राज्यपाल कलराज मिश्र..

हिमाचल को बखूबी जानते हैं नए राज्यपाल कलराज मिश्र..

28
0
SHARE

हिमाचल के नए राज्यपाल कलराज मिश्र राज्य के भूगोल और सियासत को बखूबी जानते हैं। वर्ष 2010 से 2012 तक वह हिमाचल भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। कलराज मिश्र सात साल पहले जब हिमाचल भाजपा के प्रभारी थे तो यहां पर प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व की भाजपा सरकार थी। वित्त वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले भी वह हिमाचल में खासे सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदेश के कई दुर्गम क्षेत्रों का दौरा भी किया। वहां जनसभाएं संबोधित कीं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि कलराज मिश्र श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पीढ़ी के भाजपा के बहुत वरिष्ठ नेता रहे हैं। राज्य का प्रभारी रहते भी वह यहां काफी सक्रिय रहे हैं। प्रदेश भाजपा के हर पदाधिकारी और अनेक कार्यकर्ताओं को उनके नजदीक जाकर काम करने का मौका मिला है। वह बहुत ही अनुभवी नेता हैं। उनके राज्यपाल बनने से हिमाचल को लाभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here