Home Una Special मकान पर गिरा पेड़ बाल-बाल बचा परिवार…

मकान पर गिरा पेड़ बाल-बाल बचा परिवार…

31
0
SHARE

ऊना। उप तहसील जोल के तहत ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज के गांव त्यार में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से बांता राम के घर के साथ लगते नाले में अचानक बाढ़ आ गई। जिससे नाले के साथ लगा अर्जुन का पेड़ बांता सिंह के मकान पर गिर गया। जिस वक्त पेड़ गिरा, उस समय बांता राम अपने परिवार सहित चाय पी रहा था। घटना में बांता राम और परिवार बाल-बाल बच गए।

पेड़ के गिरने से बांता राम की मकान की टीन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज के उपप्रधान तिलक राज शर्मा ने बताया कि रेंज खुरवाई के वन रक्षक अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर पेड़ को कटवा कर कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि इस पेड़ के गिरने से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here