Home Bhopal Special ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया विमला का हार्ट; 12 साल के मासूम...

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया विमला का हार्ट; 12 साल के मासूम को लगाया जाएगा..

45
0
SHARE

भोपाल निवासी विमला अजमेरा का हार्ट फ्लाइट से मुंबई भेज दिया गया। इसके लिए प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। उनका हार्ट 12 साल के मासूम को लगाया जाएगा। जिसका मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन किया जा रहा है। 62 वर्षीय विमला अजमेरा अपने ऑर्गन डोनेट कर 6 लोगों को नई जिंदगी दे गईं हैं

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह शुरू होने वाली सर्जरी के बाद विमला का हार्ट सुबह आठ बजे की फ्लाइट से मुंबई भेज दिया गया। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। उनका लिवर, किडनी और कॉर्निया भोपाल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कुल पांच मरीजों को लगाए जाएंगे।

दरअसल, विमला 22 मई को हुए एक हादसे के बाद से अस्पताल में भर्ती थीं। बुधवार को सुबह उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उनका हार्ट, लिवर, दोनों किडनी और कॉर्निया डोनेट कर दिए हैं। ऑर्गन डोनेशन समिति के अनुसार विमला के परिजनों ने खुद ही डोनेशन की इच्छा जताते हुए पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली थी।

डॉक्टरों ने मंगलवार विमला को ब्रेड डेड घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की। रात में 11 बजे विमला की बॉडी सिद्घांता अस्पताल में शिफ्ट की गई। बुधवार को एपनिया टेस्ट हुआ। मरीज का लिवर सिद्धांता के मरीज को, किडनी बंसल और चिरायु अस्पताल के मरीजों को लगेगी। कॉर्निया जीएमसी में भर्ती दो मरीजों को लगाए जाएंगे।

फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम हार्ट लेने बुधवार को चार्टड प्लेन से भोपाल आने वाली थी।  लेकिन  मुंबई में मौसम बिगड़ने के चलते यह प्लान कैंसिल करना पड़ा। भोपाल के लिए तत्काल कोई फ्लाइट नहीं होने से टीम फ्लाइट से इंदौर पहुंची। रात में दस बजे टीम टैक्सी से भोपाल पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here