Home Bhopal Special सुबह से रिमझिम बारिश का जारी, तापामान में आई गिरावट..

सुबह से रिमझिम बारिश का जारी, तापामान में आई गिरावट..

35
0
SHARE

सावन शुरू हुए 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दिनभर फुहार, रिमझिम का माहौल अब शुरू हुआ है। शुक्रवार को दिनभर फुहारें गिरने के बाद रात में तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह भी दिन की शुरुआत रिमझिम बारिश से हुई। रात 11 बजे बाद फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई तक माहौल एेसा ही रहेगा। बारिश कभी तेज भी होगी तो कभी बादल ही छाए रहेंगे।

मानसून सक्रिय होने से तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 28.2 डिग्री होकर सामान्य से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 23.8 डिग्री होकर सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान दो दिन पहले 34 डिग्री तक चला गया था, लेकिन बादल और बारिश ने इसे एकदम से नीचे ला दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री था। अब तक 394.2 मिलीमीटर हो चुकी है।

जिले की बारिश 388 मिलीमीटर पहुंची इंदौर शहर में जहां 394.2 मिमी बारिश हो चुकी है वहीं पूरे जिले में अब तक औसत 388 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जबकि पिछले साल जिले में 425 मिमी बारिश हुई थी। मतलब जिले में औसत से चार इंच बारिश अब तक कम हुई है। तहसीलों की बात की जाए तो देपालपुर और गौतमपुरा तहसील में क्रमश: 472 और 434 मिमी बारिश हो चुकी है। इन दोनों तहसील में हर साल सबसे ज्यादा बारिश होती है। महू को हरियाली के मान से अच्छा माना जाता है, लेकिन यहां अब तक सबसे कम महज 323 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here