Home हिमाचल प्रदेश गाड़ियों के बाद अब कांग्रेस दफ्तर से 3 कंप्यूटर और लैपटॉप गायब..

गाड़ियों के बाद अब कांग्रेस दफ्तर से 3 कंप्यूटर और लैपटॉप गायब..

25
0
SHARE

दो बोलेरो के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से अब तीन कंप्यूटर, एक लैपटॉप और प्रिंटर गायब हो गए हैं। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद कराए गए ऑडिट में इसका खुलासा हुआ है। कंप्यूटर और लैपटॉप किसके पास हैं, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दफ्तर से गायब हुए सामान का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला।

उसके बाद चुनाव के लिए वार रूम में कंप्यूटर लगाए गए। चुनाव खत्म होने के बाद ऑडिट कर नए अध्यक्ष को सूची के अनुसार समान सौंपा गया। इसी दौरान कंप्यूटर और लैपटॉप गायब होने का पता चला। उल्लेखनीय है कि ऑडिट के दौरान वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भेजी गईं 10 गाड़ियों में से दो बोलेरो भी गायब पाई गई थीं। हालांकि, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के खोजी दस्ते ने इनका सुराग लगा लिया है। एआईसीसी के नाम से पंजीकृत ये दोनों बोलेरो रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर शिमला और हमीरपुर जिले में चलाई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here