Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में नवंबर से पहली बार शुरू होगी जल परिवहन सेवा…

हिमाचल में नवंबर से पहली बार शुरू होगी जल परिवहन सेवा…

44
0
SHARE

हिमाचल में इसी साल नवंबर से जल परिवहन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। पहले चरण में तत्तापानी से कसोल (कोल डैम) तक यह सेवा शुरू होगी। सतलुज में बोट से लोग आवाजाही कर सकेंगे। दूसरे चरण में अगले साल चमेरा, गोबिंदसागर और पोंग डैम में भी जल परिवहन शुरू हो जाएगी।

इसके लिए बसों की तर्ज पर वाटर ट्रांसपोर्ट रूट परमिट जारी होंगे। जल परिवहन सेवा के लिए इसी महीने तत्तापानी-कसोल के बीच चार जैटी (प्लेटफार्म) का निर्माण कार्य शुरू होगा। इन जैटी पर बोट (स्टीमर) के रुकने की व्यवस्था होगी, जहां लोग स्टीमर पर चढ़ सकेंगे। सुन्नी कॉलेज के दोनों किनारों के अलावा तत्तापानी पुल व कसोल के पास जैटी बनाई जा रही है। केंद्र सरकार इस परियोजना के लिए 38 करोड़ रुपये की मदद करेगी।

जल परिवहन रूट आवंटन में बेरोजगारों को प्राथमिकता मिलेगी। परिवहन विभाग गोवा, असम व कोलकाता की पॉलिसी का अध्ययन कर रहा है। केंद्र को डीपीआर भेजने से पहले ही सरकार अपने स्तर पर ये सेवाएं शुरू करेगी। जल परिवहन सेवा शुरू होने से घंटों का सफ र मिनटों में होगा। इससे लोगों के समय और पैसे की बचत होगी। सतलुज में जल परिवहन सेवा शुरू होने से लोग तत्तापानी से मंडी और बिलासपुर जल्द पहुंच सकेंगे।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर व परिवहन निदेशक जेएम पठानिया जल परिवहन रूट का निरीक्षण कर चुके हैं। जल परिवहन सेवाएं शुरू होने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं शिमला, मंडी, बिलासपुर, सोलन जिलों के लोग इससे लाभान्वित होंगे। तत्तापानी से कसोल (कोल डेम) तक परिवहन सेवाएं नवंबर में शुरू  करने का लक्ष्य रखा गया है। सेवाएं शुरू करने के पहले दूसरे राज्यों की पॉलिसी का भी अध्ययन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here