Home Una Special घर में सोए व्यक्ति की सर्पदंश से मौत..

घर में सोए व्यक्ति की सर्पदंश से मौत..

71
0
SHARE

ऊना। उपमंडल के अंदरोली में सर्पदंश से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अंदरोली निवासी बलवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बलवीर सिंह वीरवार रात अपने घर में सो रहा था। करीब डेढ़ बजे उसे सांप ने काट दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचे। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here