Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 86 सड़कों पर अभी...

हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 86 सड़कों पर अभी भी यातायात बाधित…

37
0
SHARE

हिमाचल में मानसून की बारिश और भूस्खलन से दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम को राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। हालांकि दिनभर सूरज और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 17 अगस्त पर मौसम खराब बना रहेगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। भारी बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 86 सड़कें यातायात के लिए अभी भी बंद हैं।

रविवार को कांगड़ा, ऊना और मंडी जिले में भी हल्की बारिश हुई। डलहौजी में आठ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सोलन जिले में भी बारिश से सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। पीडब्ल्यूडी को उपमंडल नालागढ़ में 22.70 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। शिमला-रामशहर-कुनिहार-नालागढ़ मार्ग सिलणु पुल के पास कुछ समय बंद रहा। रूनंग नाले में पानी बढ़ने से कुछ देर के लिए एनएच-5 बाधित रहा।

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश
स्थान             एमएम

बैजनाथ         55.4
ऊना              36.5
सुंदरनगर        34.9
रेणुका             29.0
पंडोह             12.0
जंजैहली         12.0
शिमला           11.2
जोगिंद्रनगर    10.0
मंडी               8.2
नाहन             7.8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here