Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में बारिश का कहर, स्कूलों में हुई छुट्टी, छह जिलों में...

हिमाचल में बारिश का कहर, स्कूलों में हुई छुट्टी, छह जिलों में रेड अलर्ट जारी..

43
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया है। कांगड़ा और चंबा जिलों में उपायुक्त ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे जगह-जगह भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। बारिश से जिले के नदी नाले उफान पर हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी अलर्ट जारी होने के बाद शनिवार को स्कूलों में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। आज और कल पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।मूसलाधार बारिश से जगह-जगह भूस्खलन होने से प्रदेश में करीब 120 सड़कें बंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here