Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल के चार युवा सैनिक से बने कमांडो..

हिमाचल के चार युवा सैनिक से बने कमांडो..

51
0
SHARE

हिमाचल से चार युवाओं का चयन भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट के लिए हुआ है। इनमें सिरमौर जिले के दो, शिमला और किन्नौर का एक-एक युवा शामिल हैं। कड़े प्रशिक्षण के बाद प्रदेश के चारों युवाओं का चयन आम सैनिक से कमांडो के लिए हुआ है। कमांडो बने इन जवानों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक गौरव सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी विक्रमबाग, सन्नू ठाकुर पुत्र मान सिंह निवासी पंजाहल, अक्षय ठाकुर शिमला और हेमराज किन्नौर का पैरा रेजिमेंट में चयन हुआ।

सिरमौर के दोनों युवा 24 जुलाई, 2018 को अंबाला (हरियाणा) के सेना भर्ती कैंप में भर्ती हुए थे। इसके बाद उन्हें सेना की पैरा रेजिमेंट के लिए कड़े मापदंडों और नियमों को उत्तीर्ण करने के बाद चयनित किया गया।
पैरा रेजिमेंट के लिए हजारों उम्मीदवारों ने सेना की भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा दी थी। इसमें प्रदेश से चार युवा चयनित हो पाए हैं। सभी चयनित युवकों का प्रशिक्षण द पैराशूट रेजिमेंट ट्रेनिंग सेंटर बंगलूरू में दो दिन पहले ही पूरा हुआ है।

गौरव सिंह के पिता हरबंस सिंह व ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र परमार 17 अगस्त को बंगलूरू में पासिंग परेड समारोह में शामिल हुए। हरबंस सिंह और वीरेंद्र परमार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद गौरव सिंह पैरा-11 रेजिमेंट असम और सन्नू ठाकुर पैरा-4  रेजिमेंट जम्मू में सेवाएं देंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों युवाओं के परिजन उनके चयन पर गौरवान्वित हैं। चारों युवाओं ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ये प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here